Bahadur Yadav Mahavidyalaya

बहादुर यादव महाविद्यालय

Affiliated to Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University

Introduction

यह महाविद्यालय अथान एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित है। ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन अजय कुमार यादव द्वारा 2012 में बहादुर यादव महाविद्यालय निर्माण हेतु कराया गया। श्री अजय कुमार यादव ग्रा0- मड़पही पो0-नोनापार जि0 देवरिया ने महिला शिक्षा के क्षेत्र में भी कुछ काम करने का निर्णय लिया। शिक्षा, प्रकाश का वह क्षेत्र है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रो में हमारा पथ प्रदर्शन करता है शिक्षा के बिना मानव विकास अकल्पनीय है। इस तथ्य के दृष्टिगत जंगली जलपा माँ की असीम अनुकम्पा तथा बाबा विश्वनाथ की महति कृपा से सुविख्यात पूर्वाचल की माटी एवं गण्डकी देवी के पावन तट तथा गोरखपुर मण्डल के प्रसिद्ध रेलवे स्टेशन भटनी जं0 के समीप वर्ष-2012 मे छात्राओं की उच्च शिक्षा से वंचित भटनी क्षेत्र में शिक्षण संस्था स्थापित करने का निर्णय लिया गया। जिसके स्थापना के लिए नगर पंचायत क्षेत्र में 2.5 हजार वर्ग मी0 जमीन की आवश्यकता थी। श्री अजय कुमार यादव के अधक प्रयास से भटनी जं0 से मात्र 50 मी0 दक्षिण दिशा में ग्रा0-रामपुर खुरहुरिया में जमीन ली गयी जो महाविद्यालय स्थापित होने के मानक के अनुसार थी।

महाविद्यालय का नाम बहादुर यादव महाविद्यालय रखा गया। उक्त भूमि पर अजय कुमार यादव के कर कमलो द्वारा 2017 को उमाशंकर यादव, ममता यादव, श्रीमती चम्पा देवी, शीला यादव, प्रेमशीला, सुशीला यादव, राजेन्द्र यादव, राकेश सिंह, शिवजी गौड़, जय प्रकाश यादव, सुरेश यादव, गंगा प्रसाद यादव, बृजेश यादव, सोहन यादव, उमेश चन्द्र यादव, रामदास यादव, दुर्गेश कुमार यादव, सुभाष यादव, अवधेश यादव, आदि लोगो की उपस्थिती में किया गया। महाविद्यालय मे सर्वप्रथम स्नातक स्तर पर कला संकाय के अन्तर्गत हिन्दी, समाज शा0 प्रा0 इतिहास, राजनीति शा0, शिक्षा शा0, गृहविज्ञान, संस्कृत, वाणिज्य संकाय के अन्तर्गत बी0काम0 पाठयक्रम, विज्ञान संकाय के अन्तर्गत भौतिक वि0, रसायन वि0 प्राणि वि0 वनस्पति वि0, गणित, विषयों में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर वि0वि0, गोरखपुर से सम्बद्धता प्राप्त हुयी। महाविद्यालय मे प्रथम सत्र-2017-18 मे संचालित हुआ। बहादुर यादव महाविद्यालय शिक्षा के परचम लहराने तथा तकनीकी शिक्षा से वंचित रहे छात्राओं को उच्चशिक्षा प्रदान करने हेतु संकल्पित है।