संस्था का इतिहास
यह महाविद्यालय अथान एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित है। ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन अजय कुमार यादव द्वारा 2012 में बहादुर यादव महाविद्यालय निर्माण हेतु कराया गया। श्री अजय कुमार यादव ग्रा0- मड़पही पो0-नोनापार जि0 देवरिया ने महिला शिक्षा के क्षेत्र में भी कुछ काम करने का निर्णय लिया। शिक्षा, प्रकाश का वह क्षेत्र है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रो में हमारा पथ प्रदर्शन करता है शिक्षा के बिना मानव विकास अकल्पनीय है। इस तथ्य के दृष्टिगत जंगली जलपा माँ की असीम अनुकम्पा तथा बाबा विश्वनाथ की महति कृपा से सुविख्यात पूर्वाचल की माटी एवं गण्डकी देवी के पावन तट तथा गोरखपुर मण्डल के प्रसिद्ध रेलवे स्टेशन भटनी जं0 के समीप वर्ष-2012 मे छात्राओं की उच्च शिक्षा से वंचित भटनी क्षेत्र में शिक्षण संस्था स्थापित करने का निर्णय लिया गया। जिसके स्थापना के लिए नगर पंचायत क्षेत्र में 2.5 हजार वर्ग मी0 जमीन की आवश्यकता थी। श्री अजय कुमार यादव के अधक प्रयास से भटनी जं0 से मात्र 50 मी0 दक्षिण दिशा में ग्रा0-रामपुर खुरहुरिया में जमीन ली गयी जो महाविद्यालय स्थापित होने के मानक के अनुसार थी।
बहादुर यादव महाविद्यालय ही क्यूँ
शानदार भवन
सिर्फ एक इमारत की सुंदरता ही नहीं जिसे आपको देखना चाहिए; वरन इसकी नींव का निर्माण जो कि समय की कसौटी पर खड़े होंगे। -David Allan Coe .
अनुभवी अध्यापक
बहादुर यादव महाविद्यालय के अध्यापक अनुभवी एवं अपने विषय के पूर्ण जानकार है.
अन्य सुविधाए
बहादुर यादव महाविद्यालय अपने छात्राओं को अलग अलग प्रकार की आवश्यक सुविधाएं एवं सहायता प्रदान करता रहता है.